
कांकेर,1 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम इरपानार के पास नदी में पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ नदी के पास पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्रों की तलाश शुरू की।
फिलहाल दोनों छात्रों का कोई पता नहीं चल पाया है। नदी में उनकी तलाश जारी है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।




