छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गंदगी मिलने पर कैलाश स्वीट्स बंद; रेस्टोरेंट से एक्सपायरी पिज्जा बेस जब्त

जगदलपुर,19 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी दुकानों और रेस्टोरेंट में साफ-सफाई को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। इसी के मद्देनजर ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान धरमपुरा स्थित कैलाश स्वीट्स में भारी गंदगी मिलने पर दुकान को आगामी आदेश तक बंद करा दिया गया। वहीं, एक रेस्टोरेंट में एक्सपायरी पिज्जा बेस के 10 पैकेट मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

कैलाश स्वीट्स में गंदगी मिलने पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग की टीम धरमपुरा स्थित कैलाश स्वीट्स पहुंची। यहां जांच में अत्यधिक गंदगी और साफ-सफाई की कमी पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने दुकान को आगामी आदेश तक बंद करा दिया। इसके अलावा टीम ने दुकान से दो खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं।

रेस्टोरेंट में मिले एक्सपायरी पिज्जा बेस के 10 पैकेट

वहीं, चित्रकोट रोड स्थित एक्स्ट्राक्लास रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी पिज्जा बेस के 10 पैकेट मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पैकेट मौके पर ही नष्ट करा दिए।

खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और स्वच्छता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar