छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या, सीएम साय होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर, 20 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से रात 7:50 बजे तक किया जाएगा।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे फ्लाइट AL-1861 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 3:30 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा शाम 4:10 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन से भारत मंडपम के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे भारत मंडपम के एम्फी थिएटर-1 में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रात 7:50 बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री रात 8:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा। रात 9 बजे वे गुरुग्राम के एंबियंस गोल्फ ड्राइव स्थित सैयारा-द लिविंग रूम के लिए रवाना होंगे। रात 9:30 से 10:30 बजे तक यहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।

मुख्यमंत्री रात 10:30 बजे गुरुग्राम से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और रात 11 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar