छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : सुबह रायपुर, दोपहर में सुहेला पहुंचेंगे CM साय, तीन अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को रायपुर, नवा रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ऑडिट पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह, छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 और बलौदाबाजार जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और 11:15 बजे महालेखाकार आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:45 बजे से आयोजित ऑडिट पखवाड़ा-2026 उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3 कार्यक्रम में दोपहर 1:30 बजे तक शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे ग्राम सुहेला के दुर्गा मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:10 बजे से आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3:15 बजे सुहेला से रवाना होकर 3:40 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar