छत्तीसगढ़

तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल: राजिता के बाद 47 माओवादी आज करेंगे सरेंडर, बटालियन-1 कमांडर भी शामिल

जगदलपुर/तेलंगाना। नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। तेलंगाना के मुलुगु जिले में 18 वर्षीय महिला माओवादी मुडियम रामे उर्फ राजिता के आत्मसमर्पण के बाद अब बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के 47 माओवादी आज आत्मसमर्पण करेंगे।

बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे, इसलिए इस घटनाक्रम का असर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों पर भी पड़ सकता है।

पहले राजिता ने छोड़ा हथियार
मुलुगु जिले में मुडियम रामे उर्फ राजिता ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। वह साउथ बस्तर डिवीजनल कमेटी की सदस्य थी और 9वीं प्लाटून में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। पुलिस ने उसे पुनर्वास योजना के तहत 25 हजार रुपये की सहायता दी है।

आज होगा बड़ा सरेंडर ऑपरेशन
सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद में आज बड़ा आत्मसमर्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बटालियन नंबर-1 के कमांडर हेमला वेज्जा समेत 47 माओवादी 34 हथियारों के साथ सरेंडर करेंगे। कार्यक्रम तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष होगा।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी
इस सामूहिक आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार चल रहे ऑपरेशन और पुनर्वास नीति के चलते नक्सलियों का मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला तेज हुआ है।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar