छत्तीसगढ़जगदलपुर/बकावंड/बकावंड

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया बड़ा ऐलान: पुष्पाल वैली पार्क से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, पर्यटकों के लिए खुलेगा बस्तर का नया आकर्षण केंद्र

जगदलपुर: कोंडागांव वन मंडल में पर्यटन की दुनिया को नया आयाम मिलने जा रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि पुष्पाल वैली में विकसित होने वाला नया पार्क न सिर्फ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि स्थानीय युवाओं और युवतियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा।

वन मंत्री ने कहा, “पुष्पाल वैली का यह ड्रीम प्रोजेक्ट स्थानीय बेरोजगारी के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा। पार्क में सनराइज और सनसेट दोनों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, और यह इंद्रावती नदी के नीचे विकसित किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि बस्तर के सौंदर्य और प्राकृतिक विरासत को दुनियाभर में पहचाना जाए।”

जानकारी के अनुसार, पुष्पाल वैली, चित्रकोट जलप्रपात से नीचे स्थित है और इस क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है। बस्तर में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है, और यहां हर साल नई-नई गुफाएं और आकर्षण खुलते रहते हैं। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar