छत्तीसगढ़

Har Ghar Tiranga Campaign: छत्तीसगढ़ में 3 हजार स्थानों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा, BJP ने तेज की तैयारियां

रायपुर,28 जुलाई 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के तहत प्रदेशभर में करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

राष्ट्रीय भाजपा संगठन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में मंत्री, विधायक, सांसद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। अभियान के संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसका संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है।

अभियान की तैयारियों को लेकर प्रदेश और जिला स्तर पर टीमें बनाई जा रही हैं। पार्टी ने सभी जिलों को 31 जुलाई तक बैठकें पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

प्रदेश के 476 मंडलों पर विशेष फोकस रहेगा। प्रत्येक मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी विभिन्न तिरंगा यात्राओं में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar