छत्तीसगढ़
13-14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर,12 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ में 13 और 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते इन दोनों दिनों में कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।
अगर आपने 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से यात्रा की योजना बनाई है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
13 सितंबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
- रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रद्द रहेगा।
- बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी।
- गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रद्द रहेगी।
- बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द रहेगा।
- कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी।
- रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द रहेगा।
- रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 भी रद्द रहेगी।
14 सितंबर को इन ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा
- रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रद्द रहेगी।
- इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द रहेगा।
- कोरबा-रायपुर मेमू 68745 भी नहीं चलेगी।
रेलवे के इस परिचालन बदलाव के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी जरूर जांच लें।




