छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE: बस्तर दशहरा में आज CM साय की मौजूदगी, जगदलपुर में मंदिर दर्शन से शुरू होगा दौरा, शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री

रायपुर, 23 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर दशहरा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 8:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 8:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सुबह 9:25 बजे भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:35 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 11:20 बजे सिरहासार भवन पहुंचेंगे, जहां 11:20 से दोपहर 12:05 बजे तक मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री लालबाग मैदान पहुंचेंगे, जहां वे बस्तर दशहरा कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1:40 बजे के बाद का समय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे लालबाग मैदान से रवाना होकर 2:55 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3:05 बजे भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:35 बजे कार से रवाना होकर शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar