कुम्हली के प्रभावित किसानों से मिले पूर्व विधायक चंदन कश्यप, वन विभाग की कार्रवाई पर जताई नाराजगी

भानपुरी,12 अगस्त 2026
भानपुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हली में किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाए जाने के मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रभावित किसानों से मिलने के लिए क्षेत्र के पूर्व विधायक चंदन कश्यप बुधवार को कुम्हली पहुंचे और किसानों से घटना की जानकारी ली।
किसानों के अनुसार, 6 अगस्त को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनके खेतों में लगी मक्के की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नुकसान पहुंचाया गया। किसानों ने इस कार्रवाई को जबरन और विधि विरुद्ध बताते हुए नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि फसल को नुकसान पहुंचने से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है।
पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने प्रभावित किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ वे हर स्तर पर किसानों के साथ खड़े रहेंगे और न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।
चंदन कश्यप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों के हित में उनकी आवाज उठाने की बात कही।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, श्याम दीवान, श्यामसुंदर पाण्डेय, अचल बाजपेयी, समरथ भारती, जगबन्धु सिन्हा, नानु कश्यप, रोमनाथ सिन्हा, सोमारू कश्यप, गोपाल बैध, रमेश पाण्डेय, त्रिलोक कश्यप, भुनेश्वर, भोला और हेमलाल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद रहे।




