छत्तीसगढ़

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा रायपुर, कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026

राजधानी रायपुर में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में साइकिल और बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पार्टी के वरिष्ठ नेता, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली की शुरुआत आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा से हुई। यहां से साइकिल और बाइक पर सवार कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर अस्पताल तक पहुंचे। विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष भी अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और इस्तीफे की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

रैली के माध्यम से कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar