छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर को मिली 2.97 करोड़ की सौगात : विकास में आएगी नई रफ्तार, वन मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

जगदलपुर। बस्तर संभाग के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु देव साय ने 2 करोड़ 97 लाख 70 हजार रुपए की बड़ी सौगात दी है। इस निर्णय को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए वन मंत्री और जगदलपुर विधायक केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

स्वीकृत राशि में बस्तर जिले के गांवों के लिए 91 लाख रुपए, कोंडागांव जिले के लिए 127.85 लाख रुपए और नारायणपुर जिले के लिए 73.47 लाख रुपए शामिल हैं। इन निधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया, सीसी सड़क, सामुदायिक भवन, हाईमास्ट लाइट और घोटूल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे। इससे बस्तर क्षेत्र की आधारभूत संरचना और मजबूत होगी।

विधायक केदार कश्यप का कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बस्तर की दिशा और दशा बदलने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और बस्तर आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar