छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेण्ड्रा जाएंगे, दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेंगे और दिवंगत अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 1:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और 1:10 बजे हेलीकॉप्टर से बालोद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम मचौद (भाठा) स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा रवाना होकर 1:40 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेंगे। वे यहां दोपहर 3:30 बजे तक रहेंगे और निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे ग्राम भेण्ड्रा से रवाना होकर 3:40 बजे मचौद हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से 3:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के बाद 4:10 बजे कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar