छत्तीसगढ़जगदलपुर

अब खुद करें अपनी जनगणना: केदार कश्यप ने शुरू की पहल, लोगों से सहभागिता की अपील

डमरू कश्यप

जगदलपुर, 28 अप्रैल 2026/ वन व जलवायु मंत्री एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अपने निवास स्थल पर जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत मोबाइल से ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक भरकर नागरिक सहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से भी जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक भरने की अपील की।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे शासन को जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा से नागरिक आसानी से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे समय की बचत के साथ प्रक्रिया भी सरल और पारदर्शी बनती है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि विकास योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में सटीक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar