छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री साय आज नवा रायपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे, शाम को कार्टून फेस्टिवल में पहुंचेंगे

रायपुर, 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। इसके अलावा वे पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित कार्टून फेस्टिवल 2026 में भी शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से इन्फ्रामिशन की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे स्पोर्ट्स मिशन की बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दोपहर 3 बजे टूरिज्म मिशन की बैठक होगी। शाम 4 बजे पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू निष्पादन कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां उनका समय आरक्षित रहेगा। शाम 6:50 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे कार्टून फेस्टिवल 2026 में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 8 बजे होटल से रवाना होकर 8:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar