CM TODAY SCHEDULE : रायपुर से बिलासपुर तक दौरा, महिला पदयात्रा और सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

रायपुर। 20 अप्रैल (सोमवार) को मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। दोपहर बाद राजधानी रायपुर से शुरू होकर बिलासपुर और जांजगीर-चांपा तक उनका दौरा तय है, जहां वे महिला पदयात्रा, सम्मेलन और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और 4:00 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से 4:00 बजे से 5:30 बजे तक जन-आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल होंगे, जो इंडोर स्टेडियम से नेताजी सुभाष स्टेडियम तक निकाली जाएगी।
इसके बाद शाम 5:30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद 5:35 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान कर 6:30 बजे फिर से मुख्यमंत्री निवास से निकलेंगे।
शाम 6:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचकर 7:00 बजे स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 7:20 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर पहुंचने के बाद वे अकलतरा (जांजगीर-चांपा) के आनंदम निधिवन रिसॉर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
रात 8:10 बजे रिसॉर्ट पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे और 8:50 बजे वापस बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 9:35 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर 9:40 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
रात 10:00 बजे रायपुर आगमन के बाद 10:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दिनभर के कार्यक्रम का समापन करेंगे।




