कोंडागांवछत्तीसगढ़

कोंडागांव के बेड़मा जंगल में नक्सलियों का छिपा डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक समेत 36 किलो सामग्री जब्त

कोंडागांव,20 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने थाना पुंगारपाल क्षेत्र के ग्राम बेड़मा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। तलाशी के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से हैंड ग्रेनेड, जिलेटिन रॉड और अन्य विस्फोटक सामग्री सहित करीब 36 किलोग्राम सामान जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स और बीडीएस की संयुक्त टीम ने ग्राम हांडापाल, देवगढ़, बेड़मा तथा आसपास के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेड़मा के जंगल में सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कॉर्डन और डी-माइनिंग कार्रवाई की। तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए सामान के दो अलग-अलग डंप का पता चला।

हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत ये सामान जब्त

पुलिस के मुताबिक, बरामद सामग्री में 1 हैंड ग्रेनेड, 2 जिलेटिन रॉड, करीब 25 मीटर कॉर्डेक्स वायर और लगभग 200 मीटर इलेक्ट्रिक वायर शामिल हैं। इसके अलावा वॉकी-टॉकी चार्जर, 3 किलो सल्फर, 4 किलो सोडियम नाइट्रेट, छोटे-बड़े 14 टिफिन, मल्टीमीटर और करीब 50 मीटर रस्सी भी मिली है।

सुरक्षा बलों ने मौके से 7 सिरिंज, एक बड़ा टिन का पेटी, 4 बैडमिंटन रैकेट, 3 रिंग रबर और 11 बैटरी सेट भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री का कुल वजन लगभग 36 किलोग्राम है।

नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने अभियान जारी

पुलिस द्वारा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। संयुक्त सुरक्षा बलों की सतर्कता और सर्चिंग कार्रवाई के दौरान माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar