छत्तीसगढ़जगदलपुर

आरसेटी जगदलपुर में 17 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का शुभारंभ

State Bank of India के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी, Jagdalpur में 17 दिवसीय “पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को पशुपालन के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना और गांवों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डीके नेताम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक भार्गव, सहायक पशु शल्यज्ञ डॉ. नंदकिशोर मांझी, डॉ. शेफाली मेश्राम, आरसेटी संचालक किरण कुमार लुगुन, फैकल्टी श्रीमती रूमा रॉय और श्री शैलेन्द्र बघेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरसेटी संचालक किरण कुमार लुगुन ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण को गंभीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित पशु सखियां गांवों में पशुओं की देखभाल, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण जागरूकता और पशुपालकों को आवश्यक मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ-साथ पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पशु स्वास्थ्य, पोषण, रोग पहचान और प्राथमिक उपचार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बताते हुए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar