छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

दलपत सागर कांग्रेस मंडल की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन

सुशील मौर्य बोले— वोट चोरी के आरोपों से लोकतांत्रिक संस्थाओं पर उठ रहे सवाल, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल

जगदलपुर 16 नवम्बर 2026

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत उत्तर ब्लॉक के दलपत सागर मंडल में 15 नवंबर 2026 को संगठनात्मक विषयों, कथित वोट चोरी और देश की मौजूदा समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती, राजनीतिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के सहारे मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में काबिज हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठाए।

बैठक में उपस्थित अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी देश की वर्तमान परिस्थितियों, जनसमस्याओं तथा केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश की स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता समय आने पर इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी जोर दिया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, संतोष यादव, दिनेश यदु, उत्तर ब्लॉक प्रभारी गौरनाथ नाग, वरिष्ठ नेत्री कविता साहू, सुनीता सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, मंडल अध्यक्ष गौतम पानीग्राही, दुर्योधन कश्यप, जफर अली एवं पंचराज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही आगामी समय में जनहित के सवालों को लेकर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar