छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों और जवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, स्पेशल ऑपरेशन और जांच में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की खबर है। प्रदेश के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुरिया सहित विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
देशभर की पुलिस, सीबीआई, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एनआईए, एनसीबी और सीबीआईसी में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को यह सम्मान स्पेशल ऑपरेशन, इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है।
IPS रॉबिंसन गुरिया समेत इन 15 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों में शामिल हैं:
- पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुरिया
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक
- डीएसपी आशीष कुमार नेताम
- एसआई महेंद्र पोटई
- हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल
- हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो
- कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम
- कांस्टेबल जाइणु राम दुग्गा
- बीएफ सीटी राजेश सलाम
- बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग
- बीएफ सीटी चमन लाल
- कांस्टेबल लक्ष्मण राम कोर्रम
- कांस्टेबल सोमारू राम वड्डे
उत्कृष्ट पुलिसिंग और जांच के लिए मिला सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिलना प्रदेश पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस उपलब्धि से प्रदेश के पुलिस विभाग का गौरव बढ़ा है। साथ ही यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं को भी रेखांकित करता है।




