छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ पंचायतों की योजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रालय में भी करेंगे अहम बैठकें

रायपुर, 27 जुलाई 2027। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार, 27 जुलाई 2026 को नवा रायपुर अटल नगर में जिला पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक SIRD कैम्पस में आयोजित होगी, जिसमें पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होकर 10 बजे SIRD कैम्पस पहुंचेंगे। समीक्षा बैठक के बाद वे 11 बजे वहां से प्रस्थान कर 11:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मंत्रालय में मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे तक आरक्षित कार्यक्रमों और विभिन्न प्रशासनिक बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद वे मंत्रालय से रवाना होकर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar