छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर के NMDC स्टील प्लांट में काम के दौरान हादसा, पिघले स्लैग ने ली ऑपरेटर मंगल साय की जान

जगदलपुर,10 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट में मंगलवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में काम करने के दौरान पिघले हुए स्लैग की चपेट में आने से 31 वर्षीय ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

2023 से प्लांट में कार्यरत था मृतक

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी की पहचान मंगल साय (31 वर्ष) के रूप में हुई है। वह छोटे देवड़ा का निवासी था। बताया जा रहा है कि मंगल साय वर्ष 2023 से NMDC स्टील प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान वह अचानक पिघले हुए स्लैग की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उत्पादन शाखा में हुआ हादसा

मामले में एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्लांट की उत्पादन शाखा में काम करने के दौरान एक टेक्नीशियन पिघले हुए स्लैग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और किन परिस्थितियों में यह दुर्घटना हुई, इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar