छत्तीसगढ़जगदलपुर

फेसबुक पोस्ट पर बवाल: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ थाने में दी शिकायत, IT एक्ट में कार्रवाई की मांग

जगदलपुर। शहर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शनिवार को कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

महिला मोर्चा का आरोप है कि फेसबुक पर नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर की गई पोस्ट भ्रामक, अभद्र और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि इससे विपक्ष की मानसिकता भी उजागर होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में IT एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा गया है।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सिटी कोतवाली पहुंचीं और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

शिकायत के दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar