छत्तीसगढ़

इन्द्रावती नदी क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 वर्दीधारी माओवादी ढेर; SLR और INSAS रायफल बरामद

बीजापुर, 26 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ थाना जांगला क्षेत्र के इन्द्रावती नदी इलाके में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान मौके से दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए। घटनास्थल से SLR रायफल, INSAS रायफल और 12 बोर रायफल सहित हथियार, विस्फोटक और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई है।

वहीं सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी है और विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar