कांकेरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान बरामद हुआ 3 किलो का IED, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

कांकेर,21 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा खतरा टल गया।

सर्चिंग अभियान के दौरान मिला प्रेशर कुकर IED

जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, BSF और BDS की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध प्रेशर कुकर दिखाई दिया। जांच करने पर उसमें करीब 3 किलो वजनी IED होने की पुष्टि हुई।

BDS ने सुरक्षित तरीके से किया डिफ्यूज

IED बरामद होने के बाद बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की तत्परता से नक्सलियों की संभावित साजिश विफल हो गई।

फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar