छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में तेलुगु सम्मेलन में होंगे शामिल, शाम 7 बजे से 9 बजे तक रहेगा कार्यक्रम

रायपुर, 21 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और शाम 7 बजे देवेन्द्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री शाम 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस 2026 (All India Telugu Conference 2026) में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे श्री बालाजी विद्या मंदिर से रवाना होकर 8:15 बजे ईडन लॉन, ओमाया गार्डन पहुंचेंगे। यहां उनका शाम 8:15 से 8:45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री रात 8:45 बजे ईडन लॉन से रवाना होकर रात 9 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar