छत्तीसगढ़

BREAKING :  RPF आरक्षक ने साथी आरक्षक को मारी गोली, रायगढ़ पोस्ट में मचा हड़कंप

रायगढ़। बिलासपुर रेलवे मंडल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रायगढ़ RPF पोस्ट में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे अचानक गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक RPF आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक को गोली मार दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटना की सूचना मिलते ही RPF के वरिष्ठ अधिकारी रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस आरक्षक को गोली मारी गई है, उसका नाम पी.के. मिश्रा बताया जा रहा है। आरोप है कि दूसरे आरक्षक ने कनपटी पर सटाकर तीन राउंड फायर किया। दोनों के बीच संविधान को लेकर बहस होने की बात सामने आ रही है।

घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी तक RPF की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घायल आरक्षक की स्थिति और हमलावर की पहचान को लेकर अधिकारी जांच में जुट गए हैं। जैसे ही आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, अपडेट दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar