छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

रायपुर, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा जिले के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आरक्षित रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बैठक निर्धारित है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक का समय भी आरक्षित रहेगा।

दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित “बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह 2026” में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरगुजा जिले में सोनतराई से सूर तक फोरलेन सड़क मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रमों का संचालन मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar