छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

जगदलपुर में सांसद महेश कश्यप का दौरा, विकास कार्यों और एकता यात्रा की समीक्षा करेंगे


जगदलपुर, 25 अक्टूबर 2025:
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप 26 अक्टूबर, रविवार को बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा करेंगे। सांसद का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

सुबह 10 बजे सांसद महेश कश्यप अपने निवास/कार्यालय से ग्राम एर्राकोट, बूथ क्रमांक 153, वि.ख. तोकापाल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे स्थानीय लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपने विचार साझा करेंगे।

दोपहर 12:15 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सर्किट हाउस पहुंचकर दोपहर 1 बजे वे यूनिटी मार्च (एकता यात्रा) के संबंध में समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

शाम 3:45 बजे सांसद ग्राम हल्बाकचोरा, वि.ख. जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 4 बजे वहां विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सांसद महेश कश्यप अपना कार्यक्रम शाम 5:30 बजे अपने निवास/कार्यालय लौटकर समाप्त करेंगे।

सांसद महेश कश्यप को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ सुरक्षा अधिकारी एवं निजी सहायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यात्रा और कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए आवश्यक बुलेटप्रूफ वाहन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

सांसद महेश कश्यप ने इस दौरे के माध्यम से स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा और जनता के साथ संवाद को महत्व दिया है।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar