छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

‘प्रतिभा को पंख’ टैलेंट तिहार में बच्चों ने बिखेरा हुनर, नृत्य-गायन और चित्रकला से जीता दिल

बस्तर,5 अगस्त 2026

विकासखंड बस्तर के संकुल केंद्र लामकेर एवं सालेमेटा-02 के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संकुल भवन लामकेर में संकुल स्तरीय टैलेंट तिहार ‘प्रतिभा को पंख’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, चित्रकला, वाद्य यंत्र वादन एवं एकांकी नाटक जैसी विधाओं में हिस्सा लिया। एकल नृत्य में धनेश्वरी एवं आनंदी बघेल, सामूहिक नृत्य में लविना एवं साथी, पायल एवं साथी तथा माध्यमिक वर्ग में गुड़िया एवं साथी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इसी तरह एकल गायन में कांची भोयर, सामूहिक गायन में पायल एवं साथी, वाद्य यंत्र वादन में उमेश कश्यप तथा चित्रकला में नरेंद्र कश्यप एवं ललित भद्रे ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक अभिरुचि का विकास करना रहा। आयोजन संकुल समन्वयक धर्मेंद्र कुमार अग्रवानी एवं संतोष अग्रवानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश शर्मा, ईश्वर लाल बंजारे, सुनील कुमार मरावी, टेक राम, देव कुमार नाग, कामेश कुमार, मोसू राम सार्दुल, अर्जुन सिंह कोमरा, संगीता शोरी, ललिता धामगए, नेहा कश्यप, गौरी, रामेश्वरी ठाकुर, पार्वती ध्रुव, उमा राज एवं विमला पाण्डेय सहित दोनों संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar