रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार,16 अगस्त 2026
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की पहचान दीनदयाल रजक (करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया। घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।




