छत्तीसगढ़जगदलपुर

शराब के नशे में बेटे ने की मां की हत्या, खाना नहीं मिलने पर बांस के डंडे से किया हमला

दंतेवाड़ा, 20 जून 2026

जिले के भांसी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां की हत्या कर दी। बताया गया कि आरोपी ने अपनी मां से खाना मांगा था, लेकिन खाना नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया और बांस के डंडे से हमला कर दिया।

हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी सामु उर्फ श्याम तेलाम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar