छत्तीसगढ़

संपत्तिकर में राहत: 27 दिनों में रायपुर निगम ने वसूले 22 करोड़, 6.25% छूट का लाभ लेने के लिए बचे सिर्फ 2 दिन

रायपुर, 28 जून 2026

रायपुर नगर निगम द्वारा जून माह में संपत्तिकर पर 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट दिए जाने का असर राजस्व वसूली पर साफ दिखाई दे रहा है। निगम ने 27 दिनों में 2,732 संपत्तियों से 22.19 करोड़ रुपये का संपत्तिकर वसूल किया है। इस छूट का लाभ लेने के लिए अब केवल 30 जून तक का समय बचा है।

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 425 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। निगम क्षेत्र में लगभग 3.46 लाख टैक्स योग्य संपत्तियां हैं। वर्षों से बकाया कर वसूली को लेकर सभी 10 जोनों में प्रतिदिन लगभग 1 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य तय किया गया है।

1 जुलाई से नहीं मिलेगी छूट

नगर निगम के अनुसार 6.25 प्रतिशत की छूट केवल जून माह तक ही लागू है। 1 जुलाई 2026 से संपत्तिकर पर यह रियायत समाप्त हो जाएगी और करदाताओं को पूरा कर देना होगा। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल या अपने संबंधित जोन कार्यालय में जाकर कर जमा कर सकते हैं।

बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई

राजस्व उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि छूट योजना के चलते बड़ी संख्या में करदाता आगे आए हैं। इसके साथ ही विभिन्न जोनों में 20 से अधिक बड़े बकाएदारों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई भी की गई है, जिससे राजस्व वसूली में तेजी आई है।

जोनवार राजस्व वसूली

जोन-1: 1.70 करोड़ रुपये
जोन-2: 3.15 करोड़ रुपये
जोन-3: 1.41 करोड़ रुपये
जोन-4: 2.22 करोड़ रुपये
जोन-5: 2.02 करोड़ रुपये
जोन-6: 1.45 करोड़ रुपये
जोन-7: 1.85 करोड़ रुपये
जोन-8: 2.03 करोड़ रुपये
जोन-9: 2.75 करोड़ रुपये
जोन-10: 3.00 करोड़ रुपये

कुल वसूली: 21.63 करोड़ रुपये (जोनवार आंकड़े)

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar