नगर पंचायत लखनपुर बदलेगा: 283 लाख के प्रोजेक्ट शुरू, सड़क-नाली और अधोसंरचना पर फोकस

रायपुर, 27 अप्रैल 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि लखनपुर का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 283 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया, जिससे आधारभूत संरचना और मजबूत होगी।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि इन परियोजनाओं में सड़क, नाली और सामुदायिक अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। इनसे न सिर्फ मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद लखनपुर नगर पंचायत एक आधुनिक और सुव्यवस्थित नगर के रूप में उभरेगा।
मंत्री ने नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी विकास कार्यों की रफ्तार जारी रहेगी।
इस मौके पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।




