
जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा, 8 जुलाई 2026
जिला बस्तर के विकासखंड लोहण्डीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप ने शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान पहुंचकर ग्रामीणों के बीच राशन चावल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर सरपंच भरत कश्यप ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि राशन वितरण व्यवस्था पूरी पारदर्शिता और नियमितता के साथ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान सुदरू सेठिया, सावेंद्र सेठिया, लखन कश्यप, चेतन ग्वाल, मोतीराम कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




