छत्तीसगढ़

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा सत्र में रहेंगे व्यस्त, सुबह से शाम तक बैठकों और कार्यवाही में भागीदारी

रायपुर, 30 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन पूरी तरह शासकीय कार्यों और विधानसभा सत्र के लिए निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 8:55 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे।

सुबह 9:00 बजे से 10:45 बजे तक मुख्यमंत्री मुख्य समिति कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है।

सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से प्रस्थान करेंगे और 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। दिन के अंत में उनका समय आरक्षित रखा गया है।

राज्य की नीतिगत दिशा और विकास से जुड़े अहम फैसलों के लिए आज का विधानसभा सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar