छत्तीसगढ़जगदलपुर

केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर दौरे की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायज़ा

जगदलपुर, 16 मई 2026

Vijay Sharma ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर विकासखंड के नेतानार स्थित शहीद गुण्डाधुर सेवा डेरा पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सेवा डेरा परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र, बैंक सखी केंद्र तथा महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली और स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि बस्तर की महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर कार्य कर रही हैं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रंग-रोगन एवं आवश्यक सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर के महान जननायक शहीद गुंडाधुर की स्मृति से जुड़ा यह स्थल गौरव का प्रतीक है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित होनी चाहिए।

इस अवसर पर Mahesh Kashyap, Niharika Barik, Bhim Singh, Doman Singh, Sunderraj P, Aakash Chhikara, Gaurav Rai, Prateek Jain सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar