जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त; हेल्पलाइन नंबर जारी

जगदलपुर, 17 जून 2026। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ आपदा प्रबंधन और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए हैं। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
कलेक्टोरेट जगदलपुर में स्थापित जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना (मो. 94792-63268) को नोडल अधिकारी तथा अधीक्षक भू-अभिलेख श्री मोहनलाल भारद्वाज (मो. 82340-85961) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसी क्रम में जिले के सभी तहसील कार्यालयों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तोकापाल तहसील में नायब तहसीलदार श्री गजेन्द्र सिंह (दूरभाष 07782-299800), बकावण्ड तहसील में नायब तहसीलदार श्री सुनील कुमार ध्रुव (मो. 89821-85621) तथा लोहण्डीगुड़ा तहसील में नायब तहसीलदार सुश्री खुशबू नेताम (मो. 83050-17218) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जगदलपुर तहसील में तहसीलदार श्री राहुल कुमार गुप्ता (मो. 62635-50976) को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि नायब तहसीलदार श्री डोमनलाल सहारे (मो. 62618-23395) और श्री लखीराम पाण्डे (मो. 75873-36665) को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
बास्तानार तहसील में राजस्व निरीक्षक श्री राजेश कुमार तिवारी (मो. 83196-57457) को नोडल अधिकारी तथा श्री पवन कुमार नेताम (मो. 79996-44566) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दरभा तहसील में नायब तहसीलदार श्री जयंत कुमार (मो. 88178-22554), बस्तर तहसील में श्रीमती फूलबती भूआर्य (मो. 75669-66955) तथा नानगुर तहसील में नायब तहसीलदार श्री रोहन बिसी (मो. 82249-67272) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
भानपुरी तहसील में नायब तहसीलदार श्री चन्द्रकुमार साहू (मो. 78698-24115) को नोडल अधिकारी तथा राजस्व निरीक्षक श्री मुकेश कोर्राम (मो. 85448-12513) को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं करपावण्ड तहसील में राजस्व निरीक्षक श्री देवेन्द्र श्रीवास (मो. 70007-87094) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बाढ़, जलभराव या किसी भी आपात स्थिति में संबंधित तहसील एवं जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।




