छत्तीसगढ़

CM साय और स्मृति ईरानी की मुलाकात: बस्तर के विकास पर खास चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर भी हुआ मंथन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके आवास पर मुलाकात की। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नया दायित्व मिलने पर सीएम साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से बस्तर में विकास की नई संभावनाओं और बदलते स्वरूप को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

सीएम साय ने कहा कि स्मृति ईरानी का व्यापक राष्ट्रीय अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव से जनसेवा के संकल्प को भी नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar