
जगदलपुर, 17 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 02 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी भर्ती
जारी सूचना के अनुसार, एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के आंगनबाड़ी केंद्र कोण्डलुर हांदापारा में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती की जाएगी। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दावाड़ा क्रमांक 11 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति की जाएगी।
इस लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए आधिकारिक ऑनलाइन लिंक https://aww.e-bharti.in/ जारी किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
यहां देख सकते हैं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी
भर्ती से संबंधित पात्रता, शर्तों एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जनपद पंचायत कार्यालय दरभा, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दरभा तथा संबंधित ग्राम पंचायतों करका एवं पेरमारास के कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं।




