छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे, छठ घाट पर पूजा के बाद कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 16 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को जशपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कुनकुरी में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, राष्ट्रीय संगोष्ठी और जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 5 बजे ग्राम बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर सुबह 5:20 बजे कुनकुरी के छठ घाट पहुंचेंगे। यहां वे छठ महापर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे छठ घाट कुनकुरी में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सलियाटोली हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:55 बजे वे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:25 बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे सेंदरी पहुंचकर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करेंगे और निर्माणाधीन सीबीसी प्लांट का अवलोकन करेंगे। दोपहर 2:20 बजे वे लाल बहादुर शास्त्री सेजेस स्कूल बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे पुराने बस स्टैंड बिलासपुर पहुंचकर मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद डाटा सेंटर का लोकार्पण कार्यक्रम होगा। शाम 4:15 बजे वे कोनी स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपेड से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर पहुंचने के बाद शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar