छत्तीसगढ़जगदलपुर

मुख्यमंत्री साय ने किया योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम योगी

रायपुर, 19 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास कार्यों और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस बैठक को क्षेत्रीय विकास और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar