
जगदलपुर,12 अगस्त 2026
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसमें बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप और कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगे के साथ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रप्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति बना। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों और तिरंगे के सम्मान के साथ पूरे उत्साह से रैली में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और ऐसे आयोजनों से नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना और सशक्त होती है।




