छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : CM साय आज निभाएंगे सेवा का संकल्प, विकसित भारत सभा के बाद शाम को राष्ट्र के संग जुड़ेंगे

 

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल होंगे। वहीं, शाम को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

### मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम पहुंचेंगे। यहां वे सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:10 बजे कृषि मंडपम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे कृषि मंडपम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 11:20 बजे निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

शाम को मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम निर्धारित है। वे शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5:30 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे इंडोर स्टेडियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 6:40 बजे निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

मुख्यमंत्री के आज के प्रमुख कार्यक्रम:

* सुबह 10 बजे — सेवा ज्योति यात्रा, कृषि मंडपम, रायपुर।

* सुबह 11:10 बजे — विकसित भारत संकल्प सभा, कृषि मंडपम, रायपुर।

* शाम 5:30 बजे — ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम, सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar