छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के नए लोगो का विमोचन, दोपहर 2 बजे नवा रायपुर में कार्यक्रम

 

रायपुर, 26 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 26 जून को विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 1:05 बजे डी-8, सिविल लाइन पहुंचेंगे, जहां 1:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे डी-8 से नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:55 बजे न्यू सर्किट हाउस परिसर पहुंचेंगे।

दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मंडल की नई पहचान के रूप में लोगो का औपचारिक अनावरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 2:30 बजे न्यू सर्किट हाउस परिसर से रवाना होकर 2:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar