छत्तीसगढ़

‘संवाद से समाधान’: कमराखोल में CM विष्णुदेव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, बिजली बिल पर दी बड़ी राहत

रायपुर | 6 मई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम कमराखोल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान के निर्देश दिए।

बिजली बिल को लेकर बड़ी राहत
चौपाल के दौरान एक ग्रामीण ने बढ़ते बिजली बिल और बकाया राशि को लेकर चिंता जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि “परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपकी सरकार आपके साथ है।” उन्होंने बताया कि सरकार की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत पुराने बकाया बिलों में छूट दी जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल रही है।

इस योजना का लाभ घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि पंप धारकों और बीपीएल परिवारों को भी मिल रहा है।

गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएं, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याएं गांव में ही हल हो सकें।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 13 हजार से ज्यादा उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और करीब 11.75 करोड़ रुपये की छूट दी जा चुकी है।

सुशासन का उदाहरण बना कमराखोल
कमराखोल की इस चौपाल ने दिखाया कि जब सरकार सीधे जनता से जुड़ती है, तो समस्याओं का समाधान तेजी से संभव होता है। मुख्यमंत्री की इस पहल को सुशासन और जनविश्वास का मजबूत उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar