छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में कार्यक्रम, आचार्य पदारोहण महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर, 18 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 जून 2026 (गुरुवार) को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे आचार्य पदारोहण महोत्सव में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:25 बजे से 11:55 बजे तक आयोजित होगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:55 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।




