छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CM साय आज विधानसभा में पूरे दिन सक्रिय: पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, फिर सत्र में सरकार की रणनीति होगी तय

रायपुर, 13 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:00 बजे विधानसभा के समिति कक्ष बी-1 में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भाग लेंगे, जहां सदन की कार्यवाही और आगामी कार्यसूची पर चर्चा होगी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल रहेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, सरकारी विधेयकों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से रवाना होंगे और शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar