दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद CM योगी का बड़ा एक्शन: सभी ऊंची इमारतों और होटलों का होगा स्पेशल सेफ्टी इंस्पेक्शन

नई दिल्ली/लखनऊ , 4 जून 2026
दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने राज्य में सभी ऊंची इमारतों, होटलों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए विशेष सुरक्षा जांच (Special Safety Inspection) के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों—विकास प्राधिकरण, पुलिस, पीडब्ल्यूडी और अग्निशमन विभाग—को निर्देश दिया है कि पूरे प्रदेश में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी होटलों और व्यावसायिक भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से किया जाए और इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाए।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन भवनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम दिल्ली में हुए हालिया अग्निकांड के बाद उठाया गया है, जिसमें कई लोगों की जान गई थी और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।




