बंगाल में लाउडस्पीकर पर सख्ती, मंदिर-मस्जिद में तेज आवाज पर रोक

पश्चिम बंगाल में नई बीजेपी सरकार ने लाउडस्पीकर नियमों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने पुलिस विभाग को आदेश दिया है कि हाईकोर्ट के मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए। किसी भी धार्मिक स्थल, पूजा या सार्वजनिक कार्यक्रम में तय सीमा से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी इलाकों में ध्वनि प्रदूषण की निगरानी की जाए। अगर कहीं निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक आवाज पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। सरकार ने साफ किया है कि यह नियम सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होगा।
इस मुद्दे पर BJP सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि यह फैसला कोर्ट के आदेश के अनुरूप है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में धार्मिक आयोजनों में माइक के उपयोग पर नियंत्रण नहीं था।
इसके अलावा राज्य सरकार ने अवैध टोल वसूली के खिलाफ भी सख्ती दिखाते हुए सभी अनधिकृत टोल गेट और वसूली केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।



